दिवाली के बाद दिल्ली में 'बेहद खराब' हुई वायु गुणवत्ता, एक्यूआई दर्ज हुआ 331
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिवाली के बाद मंगलवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में सीपीसीबी के आईटीओ स्टेशन पर सुबह 7 बजे एक्यूआई 331 दर्ज हुआ जो बेहद खराब माना जाता है। गौरतलब है, एक्यूआई 0-50 तक 'अच्छा' और 51-100 तक 'संतोषजनक' माना जाता है।
read more at हिन्दुस्तान


