Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली तक प्रमुख शहरों में और दिसंबर 2023 तक सभी शहरों में 5जी लॉन्च करेगी जियो: अंबानी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 29 August 2022
मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 45वीं एजीएम में कहा है कि जियो ने 'दुनिया का सबसे तेज़ 5जी लाने की योजना तैयार की' है। बकौल अंबानी, कंपनी दिवाली तक प्रमुख शहरों में और दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर में 5जी लॉन्च करेगी। जियो 5जी का नवीनतम वर्ज़न 'स्टैंड-अलोन 5जी' लाएगी, जिसकी 4जी नेटवर्क पर निर्भरता नहीं होगी।