Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली पर बस में दीया जलाकर सो रहे ड्राइवर व हेल्पर की आग लगने के चलते झारखंड में हुई मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 25 October, 2022
झारखंड पुलिस ने बताया है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर सोमवार रात एक बस में आग लगने के चलते उसमें सो रहे ड्राइवर और हेल्पर की झुलसकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, दोनों ने दिवाली पर बस के अंदर दीया जलाया था जिसके चलते यह आग लगी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर शोक जताया है।