दिसंबर 2022 में अमृतसर में गिराया गया ड्रोन चीन और पाक में भी उड़ा था: बीएसएफ रिपोर्ट
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वर्ष 25 दिसंबर को अमृतसर (पंजाब) सेक्टर में गिराए गए एक ड्रोन की फॉरेंसिक जांच की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ड्रोन 11 जून 2022 को शांघाई (चीन) के एक ज़िले में और बीते वर्ष 24 सितंबर से 25 दिसंबर के बीच पाकिस्तान में 28 जगहों पर उड़ा था।
read more at ANI


