दिसंबर 2023 तक देशभर में शुरू हो जाएगी जियो की 5जी सर्विस: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 में कहा कि दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो दिसंबर 2023 तक देशभर में 5जी सेवाओं की शुरुआत कर देगी। बकौल अंबानी, जियो अफोर्डेबल 5जी सर्विस लॉन्च करेगी। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि कंपनी मार्च 2024 तक देशभर में 5जी सेवाएं पहुंचाएगी।
read more at भाषा


