दीपक कोचर को बेटे की शादी से पहले अमानवीय तरीके से गिरफ्तार किया गया: कोचर के वकील
आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की गिरफ्तारी को उनके वकील ने 'गैरकानूनी' बताते हुए कहा है कि इसपर 'स्पष्टीकरण ज़रूरी' है। उन्होंने कहा, "मेरे क्लाइंट को उनके बेटे की शादी से पहले अमानवीय तरीके से गिरफ्तार किया गया।" दीपक, चंदा और वेणुगोपाल धूत 3-दिन की सीबीआई हिरासत में हैं।
read more at ANI


