Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दीपिका को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के लिए मिला टाइम मैगज़ीन अवॉर्ड

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 28 March, 2022
दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता के लिए टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं में चुना गया है। दीपिका ने इसके बारे में बताते हुए लिखा, "सोमवार सुबह की यह अच्छी शुरुआत है।" डिप्रेशन से जूझने की बात कह चुकीं 36-वर्षीय दीपिका मानसिक बीमारी को दूर करने के लिए एक फाउंडेशन चलाती हैं।
read more at Times Now