Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दीवार फांदकर ममता बनर्जी के आवास में घुसा शख्स, पूरी रात वहीं रहा; हुआ गिरफ्तार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 3 July 2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट (कोलकाता) स्थित आवास में शनिवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। दरअसल, एक शख्स कथित तौर पर दीवार फांदकर सीएम आवास में घुस गया और पूरी रात छिपकर वहीं रहा। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह को एक पुलिसकर्मी की नज़र पड़ने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।