दुनिया के 10 शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के कोच रहे बोलेटिएरी का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
विलियम्स बहनों और आंद्रे अगासी जैसे विश्व के 10 शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के कोच रहे निक बोलेटिएरी का 91-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बोलेटिएरी ने अमेरिकी सेना में अपनी सेवाएं दी थीं और उन्होंने कोच बनने के लिए लॉ की पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्हें 2014 में इंटरनैशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।


