दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग रोज़ $1 मिलियन खर्च करें तो 476 साल में होंगे दिवालिया: रिपोर्ट
ऑक्सफैम के अनुसार, दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग अगर रोज़ाना $1 मिलियन खर्च करें तो उनकी संयुक्त संपत्ति 476 साल में खत्म होगी। बकौल रिपोर्ट, दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 2020 के बाद से दोगुनी हुई है। एलन मस्क, जेफ बेज़ोस, बर्नार्ड आरनो, बिल गेट्स और मार्क ज़करबर्ग दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग हैं।
read more at OXFAM


