दुनिया के सबसे ऊंचे लकड़ी के टॉय ब्लॉक टावर को डॉमिनो इफेक्ट से गिराया गया, सामने आया वीडियो
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लकड़ी के टॉय ब्लॉक से बने दुनिया के सबसे ऊंचे टावर को गिराए जाने का वीडियो शेयर किया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा, "ओलंपिया लंदन (यूके) में लकड़ी के टॉय ब्लॉक से 27.46 मीटर का सबसे ऊंचा टॉवर बनाने के लिए बेंजामिन क्राउज़ियर और उनकी टीम को बधाई।" टावर को डॉमिनो इफेक्ट से गिराया गया।


