दुनियाभर में 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी एरिक्सन: रॉयटर्स
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडिश दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन लागत में कटौती की योजना के तहत दुनियाभर में अपने 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। बकौल रॉयटर्स, एरिक्सन ने इसे लेकर अपने कर्मचारियों को एक मेमो भेजा है। इससे पहले सोमवार को कंपनी ने स्वीडन में लगभग 1,400 नौकरियों की छंटनी की घोषणा की थी।
read more at ABP न्यूज़


