दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ गूगल सर्च, दिख रहा 'एरर 500' मेसेज
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने बताया है कि दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए मंगलवार सुबह में गूगल सर्च डाउन हो गया। ट्विटर पर कई यूज़र्स ने बताया है कि गूगल सर्च ओपन करने पर उन्हें 'एरर 500 (सर्वर एरर)' मेसेज दिख रहा है। मेसेज में लिखा है, "इस सर्वर में समस्या के कारण आपका अनुरोध नहीं लिया जा सका।"
read more at ABP न्यूज़


