दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ ट्विटर
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के अनुसार, दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए ट्विटर डाउन हो गया है। कई यूज़र्स ने बताया कि उन्हें प्लैटफॉर्म ऐक्सेस करते समय 'सॉरी…कृपया कुछ पल प्रतीक्षा करें और पुन: प्रयास करें' लिखा मेेसेज दिख रहा है। आउटेज के कारणों का पता नहीं चला है और कंपनी ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।


