दुबई में रहमान की फैन ने गाड़ी रुकवाकर गाया 'मां तुझे...', संगीतकार ने रिकॉर्ड किया वीडियो
एआर रहमान की एक फैन ने दुबई में संगीतकार की गाड़ी रुकवाकर 'मां तुझे सलाम' गाया जिसका वीडियो उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में फैन कह रही है, "आप मेरे आइडल हैं...क्या मैं आपके लिए गा सकती हूं?" जिसके बाद रहमान उसका वीडियो बनाते दिख रहे हैं। वीडियो को रहमान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
read more at इंडिया टीवी


