दुबई से लौटे यात्री ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था ₹43 लाख का सोना, अधिकारियों ने पकड़ा
कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (कर्नाटक) पर एअर इंडिया के विमान से दुबई से आए एक यात्री के पास से 831-ग्राम सोना ज़ब्त किया जिसकी कीमत ₹43.30 लाख है। बकौल अधिकारी, यात्री ने सोने को पेस्ट के रूप में एक सफेद रंग की थैली में अपने अंडरगारमेंट के अंदर सिली हुई जेब में छिपाया था।
read more at The Print


