दुर्घटना परीक्षणों के आधार पर भारत में वाहनों को 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी: गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) शुरू करने के लिए एक मसौदे को मंज़ूरी दी है जिसके तहत देश में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी। उन्होंने कहा, "रेटिंग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वाहनों की निर्यात-योग्यता बढ़ाने के लिहाज़ से भी ज़रूरी है।"
read more at भाषा


