दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को जयपुर में लगाया गया ₹17 करोड़ से अधिक का इंजेक्शन
दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित करीब 2-वर्षीय बच्चे को जयपुर के जेके लोन अस्पताल में मंगलवार को ₹17 करोड़ से अधिक का 'ज़ोल्गेन्स्मा' इंजेक्शन लगाया गया। डॉक्टर प्रियांशु माथुर के मुताबिक, क्राउड फंडिंग से जुटाए गए रुपयों की मदद से अमेरिका से इंजेक्शन मंगवाया गया था। बकौल माथुर, 'ज़ोल्गेन्स्मा' दुनियाभर में 3,500 बच्चों को लग चुका है।
read more at ABP न्यूज़


