दुलकर और मैं नेपो किड्स हैं, पहली फिल्म मुझे मेरे सरनेम के कारण मिली थी: पृथ्वीराज सुकुमारन
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'मैशेबल इंडिया' से कहा है कि वह और अभिनेता दुलकर सलमान नेपो (नेपोटिज़्म) किड्स हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने बारे में बात करूंगा...इंडस्ट्री में आना मेरे लिए आसान था। मुझे मेरे सरनेम के कारण पहली फिल्म मिली थी। मेरा स्क्रीन-टेस्ट तक नहीं लिया गया था।" आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज नज़र आएंगे।
read more at Hindustan Times


