दुल्हन ने केरल में गड्ढों वाली सड़क पर कराया फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
केरल की एक दुल्हन ने गड्ढों की समस्या उजागर करने के लिए एक जर्जर सड़क पर फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। ऐरो वेडिंग कंपनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में युवती शादी की पारंपरिक पोशाक और आभूषण पहने नज़र आ रही है। इस वीडियो को 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


