Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूरदर्शन केंद्र में झाड़ू लगाते और कचरा उठाते दिखे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 13 October 2021
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दूरदर्शन कार्यालय (लखनऊ) के परिसर में झाड़ू लगाते और कचरा उठाते दिखे। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “क्या आपने अब तक अपने घर या कार्यालय को साफ किया?” वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, “इससे भारत के करोड़ो बच्चों को नई दिशा मिलेगी।”
read more at Twitter