दूल्हे की तरह कपड़े पहनाकर किया गया अरुणाचल में जान गंवाने वाले जवान का अंतिम संस्कार
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में जान गंवाने वाले सेना के 22-वर्षीय जवान अंकेश भारद्वाज का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हिमाचल प्रदेश में अंतिम संस्कार किया गया। अंकेश के माता-पिता ने उन्हें दूल्हे की तरह तैयार किया और उनकी अंतिम यात्रा के लिए बैंड बुलाया गया। अंकेश के घर को भी 'शादी समारोह' जैसा ही सजाया गया था।
read more at Times Now हिंदी


