दूसरे ऐशेज़ टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 221/2, लबुशेन 95 रन पर नाबाद
दूसरे ऐशेज़ टेस्ट (डे-नाइट) के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लबुशेन के नाबाद 95 रन व डेविड वॉर्नर की 95 रन की पारी की बदौलत 221/2 का स्कोर बनाया। मैच में लबुशेन पांचवें सबसे तेज़ 2,000 टेस्ट रन (34 पारी) बनाने वाले क्रिकेटर बने। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स व स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1-1 विकेट लिए।
read more at Cricket Australia


