दूसरे की जगह बैंक की परीक्षा देने वाले आईएएस अफसर नवीन तंवर को किया गया निलंबित
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नवीन तंवर को 2014 में दूसरे व्यक्ति की जगह बैंक की क्लर्क भर्ती परीक्षा देने को लेकर निलंबित किया गया है। तंवर को बीते माह गाज़ियाबाद (यूपी) की सीबीआई अदालत ने इस केस में 3 साल जेल की सज़ा सुनाई थी। ज़मानत पर चल रहे तंवर ने 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी।
read more at X


