Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूसरे देश को गुप्त जानकारियां देने की कोशिश के आरोप में अमेरिकी परमाणु इंजीनियर अरेस्ट

short by Gunjan Goswami / on Monday, 11 October 2021
अमेरिका में नौसेना की गुप्त जानकारियां दूसरे देश को देने की कोशिश करने के आरोप में एक परमाणु इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने एक शख्स को दूसरे देश का प्रतिनिधि समझकर जानकारियां साझा की थीं लेकिन वह एफबीआई का जासूस निकला। हालांकि, अदालत में पेश दस्तावेज़ों में जानकारियां लेने वाले देश का खुलासा नहीं किया गया है।
read more at भाषा