Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूसरे पति से बात करने पर तीसरे पति ने यूपी में की महिला की हत्या, नाम बदलकर करती थी शादी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 29 December, 2022
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक महिला के तीसरे पति ने उसकी हत्या कर दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, नाम बदलकर तीन शादियां करने वाली महिला के तीसरे पति ने वीडियो कॉल के दौरान महिला को उसके दूसरे पति के साथ देखा था जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई और उसने पत्नी की हत्या कर दी।