देखभाल के लिए रखे गए 19 वर्षीय मेल नर्स ने कर्नाटक में बुज़ुर्ग महिला का किया यौन उत्पीड़न
दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) में एक बुज़ुर्ग महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 19-वर्षीय मेल नर्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी को पीड़िता की देखभाल के लिए रखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता की सेहत बिगड़ने व डिप्रेशन में जाने पर परिवार ने शक के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे जिससे घटना का पता चला।
read more at ABP न्यूज़


