देवेंद्र फडणवीस को फिर महाराष्ट्र का सीएम बनना चाहिए: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर
महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। बकौल चंद्रशेखर, फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने का काम किया है, महाराष्ट्र में 2014-2019 का दौर दोबारा लौटना चाहिए। गौरतलब है, राज्य में बीजेपी की एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार है।
read more at abp न्यूज़


