Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देवेंद्र फडणवीस पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व पत्रकार हुआ गिरफ्तार

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 15 May, 2024
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, कोर्ट में पेशी के बाद केतन को 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। केतन ने फडणवीस पर ड्रग माफियाओं को सहयोग करने का आरोप लगाया है।