देश का जो नुकसान चीन की सेना नहीं कर सकती वो नोटबंदी व जीएसटी ने कर दिया: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में रविवार को कहा कि देश का सबसे बड़ा नुकसान नोटबंदी और जीएसटी ने किया है। उन्होंने कहा, "देश का जो नुकसान चीनी सेना नहीं कर सकती, वह नोटबंदी-जीएसटी ने कर दिया।" बकौल राहुल, लोकसभा में महंगाई, बेरोज़गारी, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर जब-जब बोलने की कोशिश की, माइक बंद कर दिए गए।
read more at abp न्यूज़


