Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश की 80% वयस्क आबादी को लगी कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़: स्वास्थ्य मंत्री

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 18 February 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने अपनी 80% वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका प्रयास' के मंत्र के साथ देश 100% टीकाकरण की तरफ तेज़ गति से बढ़ रहा है।"