देश के 38,901 गांवों में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है: लोकसभा में सरकार
केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने लोकसभा में बताया है कि देश के 38,901 गांवों में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में 6,44,131 गांवों में से 6,05,230 में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 25% से अधिक जनजातीय आबादी वाले 20,583 गांवों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज नहीं है।
read more at भाषा


