Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के पहले लोकसभा चुनाव में किस सीट से लड़े थे अंबेडकर और कैसा रहा था उनका प्रदर्शन?

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 29 May, 2024
देश के पहले लोकसभा चुनाव में डॉ भीमराव अंबेडकर ने बॉम्बे सिटी नॉर्थ सीट से बतौर ऑल इंडिया शेड्यूल्‍ड कास्‍ट फेडरेशन उम्मीदवार चुनाव लड़ा था और वह चौथे स्थान पर रहे थे। अंबेडकर को 1,23,576 वोट मिले थे और इस सीट से विट्ठल बालकृष्ण गांधी (कांग्रेस) व नारायण एस काजरोलकर (कांग्रेस) क्रमशः 1,49,138 और 1,38,137 वोट पाकर सांसद बने थे।