देश के प्रति समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा: सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम
विनायक दामोदर 'वीर' सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा, "मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका (सावरकर) जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।" वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "सावरकर...एक क्रांतिकारी चिंतक, लेखक, कवि, दूरदर्शी राजनेता होने के साथ-साथ...महान समाज सुधारक भी थे।" गौरतलब है, आज सावरकर की 56वीं पुण्यतिथि है।
read more at Twitter


