देश में 15-17 आयुवर्ग के 2 करोड़ से अधिक युवाओं को दी गई कोविड-19 टीके की दोनों डोज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक 15-17 आयुवर्ग के 2 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की दोनों डोज़ दी जा चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "पूरे उत्साह से आगे बढ़ रहा युवाओं का टीकाकरण!" गौरतलब है कि देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 1,74,64,99,461 डोज़ लगाई गई हैं।
read more at Hindustan Times


