Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में 2023 से सभी मोबाइल के आईएमईआई नंबर का पंजीकरण होगा अनिवार्य: केंद्र

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 29 September, 2022
केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए नोटिस जारी कर बताया है कि देश में बिकने वाले सभी मोबाइल फोन का सरकारी पोर्टल पर आईएमईआई नंबर का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बकौल नोटिस, मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों को 1 जनवरी, 2023 से मोबाइल की बिक्री से पहले उसके आईएमईआई नंबर को https://icdr.ceir.gov.in पर पंजीकृत कराना होगा।