देश में 24 घंटों में कोविड-19 के 227 नए केस आए सामने, 3,424 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 227 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,424 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,30,693 हो गई है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, अब तक कुल 4,41,42,989 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।
read more at भाषा


