देश में 24 घंटों में कोविड-19 के 7,533 नए मामले आए सामने, सक्रिय केस घटकर 53,852 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 7,533 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोविड-19 महामारी के सक्रिय मामले 57,410 से घटकर 53,852 रह गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 5,31,468 लोगों की जान गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को देश में कोविड-19 के 9,355 मामले दर्ज हुए थे।
read more at News18 हिंदी


