देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 3.87 लाख से अधिक प्रीकॉशन डोज़ लगाई गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 3,87,719 प्रीकॉशन डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 1.98 लाख प्रीकॉशन डोज़ 20-24 अप्रैल, यानी बीते 4 दिनों में लगाई गईं। गौरतलब है, केंद्र सरकार ने 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रीकॉशन डोज़ लगाने का अभियान 10 अप्रैल को शुरू किया था।


