देश में अलकायदा की परछाई के तौर पर काम करता रहा है पीएफआई: मुख्तार अब्बास नकवी
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि पीएफआई देश में आईएसआई के 'प्रॉक्सी' व अलकायदा की परछाई के तौर पर काम करता रहा है। उन्होंने कहा, "पीएफआई के लोग धर्म को सुरक्षा कवच बनाकर देश के सौहार्द को...तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।" गौरतलब है, एनआईए ने कई राज्यों से पीएफआई से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया है।
read more at ABP न्यूज़


