Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 14 लाख से ज़्यादा होने के बीच कहां हैं सर्वाधिक ऐक्टिव केस?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 15 January 2022
केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 14,17,820 हो गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 2,65,397 सक्रिय मामले हैं जिसके बाद पश्चिम बंगाल में 1,45,483 ऐक्टिव केस हैं। वहीं, कर्नाटक में 1,41,366, तमिलनाडु में 1,18,017, दिल्ली में 92,273 जबकि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 84,440 मामले सक्रिय हैं।