देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 27,212 हुए, पिछले 24 घंटों में 2,380 नए मामले मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,380 नए मामले दर्ज हुए और सक्रिय मामले 30,041 से घटकर 27,212 हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 21 मौतें दर्ज होने के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,680 हो गई। शनिवार को कोविड-19 के 2,961 मामले सामने आए थे।
read more at लेटेस्टली


