देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,106 नए मामले हुए दर्ज, हुई 459 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 459 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,65,082 हो गई है। इस दौरान 12,789 लोग रिकवर हुए हैं और कुल सक्रिय मामले 1,26,620 रह गए हैं जो मार्च 2020 से सबसे कम (0.37%) हैं।
read more at Twitter


