देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 33 नए मामले आए सामने, मार्च 2020 के बाद सबसे कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 33 नए मामले मिले हैं जो मार्च 2020 के बाद सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इस समयावधि में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 1,606 रह गए हैं और देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,903 हो गई है।
read more at भाषा


