देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 27,409 नए केस; 347 मौतें हुईं दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 27,409 नए मामले सामने आए और दैनिक पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2.23% रह गया। इस दौरान 82,817 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, 347 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,09,358 हो गई है और सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या फिलहाल 4,23,127 है।
read more at MoHFW


