देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 4,575 नए केस; 145 मौतें हुईं दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,575 नए मामले सामने आए जबकि 7,416 लोग इससे रिकवर हुए हैं। इस दौरान 145 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,15,355 हो गई है। वहीं, कुल 4,24,13,566 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 46,962 है।
read more at MoHFW


