देश में पिछले 3 वर्षों में 4,900 से अधिक नई एमएनसी खुलीं, 1,330 हुईं बंद: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि देश में करीब 4,900 से अधिक नई बहु-राष्ट्रीय कंपनियां (एमएनसी) खुली हैं वहीं, 1,330 कंपनियां बंद हुई हैं। बकौल गोयल, बंद हुईं 1,330 एमएनसी में से 313 विदेशी कंपनियां हैं। वर्तमान में देश में 17,432 विदेशी व उनकी सहायक कंपनियां काम कर रही हैं।
read more at भाषा


