देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,805 नए केस मिले, संक्रमण से उबरे 5,069 मरीज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,805 नए केस मिले व इस दौरान 5,069 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 38,293 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 की दैनिक सकारात्मकता दर 1.29% है।
read more at Twitter


