Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 440 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,294 हुए

short by खुशी / on Friday, 10 March, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 440 नए केस सामने आए जिसके बाद कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,294 हो गए हैं। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,30,779 मौतें हुई है जबकि संक्रमण से उबरने वाले मरीज़ों की संख्या 4.41 करोड़ है।
read more at भाषा