Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 843 नए केस मिले, 126 दिन बाद आए 800 से अधिक मामले

short by अनिल कुमार / on Saturday, 18 March, 2023
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आए हैं जबकि झारखंड और महाराष्ट्र में एक-एक कोविड-19 मरीज़ की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, 126 दिनों बाद देश में कोविड-19 के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बकौल मंत्रालय, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 5,389 है।